बीजापुर में नक्सली बंकर का खुलासा, पहाड़ी इलाके से सोलर प्लेट्स और वर्दियां बरामद

Parivesh
बीजापुर में नक्सली बंकर का खुलासा

बीजापुर (छत्तीसगढ़): सुरक्षा बलों को माओवाद प्रभावित बीजापुर जिले के मुर्कराजगुट्टा की पहाड़ियों में बड़ी कामयाबी मिली है। कोबरा 208 की टीम ने जंगलों में माओवादियों के एक बंकरनुमा डम्प का पता लगाया है, जिसे कंक्रीट और आरसीसी स्लैब से बनाकर छिपाया गया था। यह बंकर करीब 20×8 फीट का था, जिसमें माओवादी संसाधन और सामग्री छिपाकर रखी गई थी।

सुरक्षा बलों ने बंकर से 6 सोलर प्लेट्स, 6 जर्किन, 2 वर्दियां और 2 सिलिंग पंखे बरामद किए हैं। यह अभियान कैम्प जीड़पल्ली से निकली कोबरा 208 की टीम द्वारा चलाया गया, जो नक्सल रोधी अभियान के तहत सक्रिय थी।

12 नक्सली डम्प नष्ट, इलाके में बढ़ाई गई सतर्कता

सुरक्षा बलों ने इस दौरान मुर्कराजगुट्टा के जंगलों में फैले 12 अन्य डम्प स्थलों का भी पता लगाया और उन्हें नष्ट कर दिया। यह ऑपरेशन माओवादियों की गतिविधियों को रोकने के लिए चलाए जा रहे लगातार सघन तलाशी अभियान का हिस्सा था।

पहले भी मिले थे विस्फोटक और हथियार

इससे पहले कोमटपल्ली और तुमरेल के जंगल क्षेत्रों से माओवादियों के हथियार निर्माण से जुड़े उपकरण, औजार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों के बटालियन कोर एरिया में गश्त कर रहे हैं, ताकि उनके ठिकानों और गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *