simga News : बिजली दर वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Sanjay Sahu
simga News :

simga News :सिमगा : सिमगा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा पुरे प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा विद्युत दरों में लगातार वृद्धि किए जाने का विरोध करते हुए कांग्रेस भवन से रैली निकालकर कनिष्ठ यंत्री विद्युत मंडल को राज्यपाल के नाम बढी हुई विद्युत दरों को वापस लेने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम के प्रभारी तुलसीराम वर्मा ने कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने हाल ही में सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में औसतन 1.89% की वृद्धि को मंजूरी दी है यह नई दरें 1 जुलाई से प्रभावित हो चुकी है इस निर्णय का असर सीधे तौर पर राज्य के लाखों उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।

 

simga News :विधायक प्रतिनिधि शैली भाटिया ने बताया भाजपा सरकार लगातार बिजली दरों में वृद्धि कर रही है जिससे आम उपभोक्ता और किसान परेशान है जब कांग्रेस की सरकार थी तब बिजली उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती थी जबकि सरकार लगातार बिजली दर बढ़ाकर आम जनता पर बोझ डाल रही है। ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर के के नायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कोयला और बिजली बनाने की सबसे बड़ी यूनिट हमारे प्रदेश में है फिर भी यहां की विद्युत दरों में बढ़ोतरी सरकार की नाकामी है गांव में जनता अघोषित बिजली कटौती से परेशान रहती है और उस पर विद्युत दरों में बढ़ोत्तरी से उनका बजट भी गड़बड़ा रहा है।

simga News :सभा के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से पैदल मार्च निकालकर कनिष्ठ अभियंता देवांगन को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें बढे हुए विद्युत दर आदेश को वापस लेने का निवेदन किया गया। कार्यक्रम में पार्षद याकूब कुरैशी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हिरेंद्र कोसले, पूर्व पार्षद दशरथ चंद्राकर, सुनीता यादव, अयूब खान, रंजीत सोनवानी, रमेश घृतलहरे, मोहन गायकवाड, दाऊराम यदु ,झाड़ू राम साहू, लाला वर्मा, हिम्मत शर्मा, नबी खान ,टीकाराम महिलांग, धन सिंह साहू, युनूस कुरेशी, रघुनाथ नवरंगे, गणेश बांदे, गिरिजा नौवरंगे, बांदेलाल कुर्रे आदि शामिल थे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *