Raipur Crime : रायपुर में बीच सड़क व्यापारी से मारपीट, वीडियो आया सामने – कांग्रेस ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल

0
215
Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर: राजधानी रायपुर में एक व्यापारी पर बीच सड़क हमला किया गया। कुछ युवकों ने व्यापारी को दौड़ा-दौड़ाकर हॉकी स्टिक, डंडों और नुकीली चीजों से बुरी तरह पीटा। बताया जा रहा है कि हमले के पीछे पुराना विवाद कारण था। यह घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र के रोहिणीपुरम तालाब के पास की है।

Raipur Crime : घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें युवक व्यापारी पर सरेआम हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित को सिर, माथे, गर्दन और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले (हाफ मर्डर) का केस दर्ज कर लिया है। इस घटना पर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

Raipur Crime : कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Raipur Crime : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि राजधानी में फिर गैंगवार जैसी स्थिति बन गई है। उन्होंने लिखा – “बदमाशों के हाथों में लाठी-डंडे, सड़कों पर खून और मारने की कोशिश – ये सुशासन का सैंपल है? गृहमंत्री बंगाल फाइल्स देख रहे हैं, जबकि उनकी खुद की फाइलें दागदार हो रही हैं।

Raipur Crime : क्या है पूरा मामला

Raipur Crime : पीड़ित वैभव सिंह रंगी ऑप्टिकल का व्यवसाय करता है। 11 सितंबर की शाम वह अपनी कार से मोहम्मद अमन और आकाश ठाकुर के साथ गोल चौक से सुंदर नगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान शाम 7:30 बजे वासुदेव हॉस्पिटल के पास शाहरुख भंडार नाम का युवक अपनी स्कूटी को कार के सामने लाकर खड़ी कर देता है।

Raipur Crime : जैसे ही वैभव कार से बाहर आता है, पीछे से राजिक नाना, गौरव हेपट, शुभम मिश्रा और अन्य आरोपी एक कार से वहां पहुंचते हैं। पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू हुई और फिर मारपीट होने लगी। आरोपियों ने वैभव पर हॉकी स्टिक और नुकीली चीजों से हमला किया। इस दौरान कार का कांच भी तोड़ दिया गया।

Raipur Crime : पुलिस कार्रवाई जारी

Raipur Crime : हमले में वैभव को गंभीर चोटें आई हैं। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने शाहरुख भंडार, राजिक नाना, गौरव हेपट, शुभम मिश्रा और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़ित पक्ष से पूछताछ जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here