Raipur Crime : GATE परीक्षा में नकल कराने की साजिश का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime : रायपुर : पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने राष्ट्रीय स्तर की GATE परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से नकल कराने की साजिश का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना डीडी नगर में विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

Raipur Crime : विश्वसनीय सूचना के आधार पर डीसीपी पश्चिम श्री संदीप पटेल एवं डीसीपी क्राइम श्री स्मृतिक राजनाला के निर्देशन तथा एडीसीपी पश्चिम राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में एसीपी पुरानी बस्ती और क्राइम के नेतृत्व में थाना डीडी नगर व एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित कर परीक्षा केंद्र के आसपास गोपनीय निगरानी रखी गई।

Raipur Crime : परीक्षा केंद्र आयन डिजिटल जोन, सरोना के पास संदिग्ध परिस्थितियों में कुछ व्यक्तियों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी विशेष ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से परीक्षा केंद्र के भीतर बैठे अभ्यर्थियों से प्रश्न प्राप्त कर बाहर बैठे सहयोगियों द्वारा गूगल सर्च के जरिए उत्तर तैयार कर उन्हें वापस भेजते थे। इस कार्य के बदले अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूली जाती थी।

Raipur Crime : पुलिस ने परीक्षा केंद्र से संपर्क कर संदेहास्पद परीक्षार्थियों की तलाशी ली, जिनके पास से सूक्ष्म ब्लूटूथ ईयर डिवाइस बरामद किए गए। थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 112/2026 धारा 318(2), 61(2) बीएनएस, 66 आईटी एक्ट एवं लोक परीक्षा अनुचित साधनों का निवारण अधिनियम की धारा 10(1) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।पुलिस द्वारा प्रकरण की अग्रिम विवेचना जारी है तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Raipur Crime : बरामदगी:

* 03 ब्लूटूथ ईयर डिवाइस (सूक्ष्म)
* 04 ब्लूटूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
* 08 मोबाइल फोन
* 03 सिम कार्ड
* अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
* नकल से संबंधित सामग्री

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी:

1. दर्शन सहवाग (26 वर्ष), जिला झज्जर, हरियाणा
2. सुमित सहवाग (30 वर्ष), जिला झज्जर, हरियाणा
3. लक्ष्मीनारायण उर्फ लक्की (36 वर्ष), जिला फतेहाबाद, हरियाणा
4. अमर (32 वर्ष), जिला फतेहाबाद, हरियाणा
5. नरेंद्र कुमार (29 वर्ष), जिला हिसार, हरियाणा
6. बंटी कुमार (38 वर्ष), जिला फतेहाबाद, हरियाणा

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories