Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: फेसबुक दोस्ती बनी जाल, शादी का झांसा देकर 22 महीने...

CG NEWS: फेसबुक दोस्ती बनी जाल, शादी का झांसा देकर 22 महीने तक दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: रायगढ़ : रायगढ़ में फेसबुक के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर करीब 22 महीनों तक उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया।

CG NEWS: पीड़िता ने 20 मार्च 2026 को महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वर्ष 2021 में फेसबुक पर उसकी पहचान प्रतीक सिदार से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और शादी का वादा कर लगातार संपर्क में रहा। मार्च 2024 से जनवरी 2026 के बीच आरोपी ने अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ संबंध बनाए।

CG NEWS: जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला, तो आरोपी मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस का सहारा लिया। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, पीड़िता का बयान और मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद आरोपी प्रतीक सिदार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here