India-US Trade Deal: ट्रेड डील का ऐलान, शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, निवेशकों को ₹20 लाख करोड़ का फायदा

0
385
India-US Trade Deal
India-US Trade Deal

India-US Trade Deal: नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटकी ट्रेड डील पर आखिरकार सहमति बन गई है। सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद व्यापार समझौते की औपचारिक घोषणा की। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर बताया कि भारत और अमेरिका तत्काल प्रभाव से ट्रेड डील पर सहमत हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारत पर लागू 25 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करने का ऐलान भी किया।

India-US Trade Deal: ट्रेड डील की घोषणा का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी में आई तूफानी तेजी के चलते निवेशकों की संपत्ति में एक ही दिन में करीब 20 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सोमवार को बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 455 लाख करोड़ रुपये था, जो मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बढ़कर 474 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया।

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील की खबर के बाद मंगलवार को संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी नेताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर पीएम को बधाई दी और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए।

India-US Trade Deal: टैरिफ में कटौती से कई सेक्टर्स को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। ऑटो सेक्टर, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग गुड्स, केमिकल और फार्मा, आईटी और सी-फूड सेक्टर को इस डील से विशेष लाभ मिलने की संभावना है। बिजनेस जगत में इस समझौते को लेकर उत्साह का माहौल है।

India-US Trade Deal: ट्रेड डील का असर भारतीय मुद्रा पर भी दिखा। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 1.2 प्रतिशत की मजबूती के साथ 90.40 पर खुला। इससे पहले रुपया 91.5125 पर बंद हुआ था।

India-US Trade Deal: शेयर बाजार की तेजी के साथ ही कमोडिटी बाजार में भी गिरावट पर ब्रेक लग गया। एमसीएक्स पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी एक झटके में 21,000 रुपये से अधिक महंगी होकर 2,57,480 रुपये प्रति किलो पहुंच गई। वहीं 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना भी 5,494 रुपये चढ़कर 1,49,485 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

India-US Trade Deal: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान टॉप गेनर स्टॉक्स में अडानी पोर्ट्स, रिलायंस, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, इंफोसिस, टाइटन और मारुति शामिल रहे। अडानी पोर्ट्स का शेयर 7 प्रतिशत से ज्यादा उछला, जबकि रिलायंस के शेयर में करीब 4 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

India-US Trade Deal: ट्रंप द्वारा टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत करने के ऐलान के बाद मंगलवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स 2400 अंक से अधिक उछल गया, जबकि निफ्टी में करीब 700 अंकों की तेजी देखने को मिली। प्री-ओपनिंग सेशन से ही बाजार में मजबूत तेजी के संकेत मिलने लगे थे। कुल मिलाकर भारत-अमेरिका ट्रेड डील और टैरिफ कट के फैसले ने भारतीय शेयर बाजार, मुद्रा और कमोडिटी बाजारों में नई ऊर्जा भर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here