Tuesday, March 31, 2026
33.1 C
Raipur

Gharghoda Temple Vandalized : मंदिर में तोड़फोड़ से गांव में तनाव का माहौल – श्रद्धालुओं में आक्रोश

Gharghoda Temple Vandalized : गौरीशंकर/घरघोड़ा : ब्लॉक के नेगीपारा गांव से धार्मिक आस्था को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। गांव के राम मंदिर में स्थापित भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी की प्रतिमाओं को अज्ञात शरारती तत्वों ने तोड़कर नाली में फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो भगवान की टूटी प्रतिमाएं नाली में पड़ी देख उनका खून खौल उठा।

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, यह मंदिर वर्षों पुराना है और प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु यहां पूजा करने आते हैं।गांव के एक श्रद्धालु ने बताया – सुबह जब हम पूजा करने पहुंचे तो देखा कि मंदिर के गर्भगृह से सभी प्रतिमाएं गायब थीं। खोजबीन करने पर पास की नाली में टूटी हुई मूर्तियां मिलीं। यह हमारी आस्था पर सीधा प्रहार है।

READ MORE : Aaj Ka Rashifal 31 October 2025 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़े दैनिक राशिफल

Temple Vandalism : घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर घरघोड़ा थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी और अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों को जल्द नहीं पकड़ा गया, तो गांव में उग्र आंदोलन किया जाएगा।  स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक मंदिर या मूर्तियों का अपमान नहीं, बल्कि सनातन आस्था और सामाजिक सौहार्द्र पर हमला है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन ग्रामीणों का सवाल है।

READ MORE : Chhattisgarh Rajyotsav 2025 : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव : 5 दिन तक सजेगी सुर-ताल की महफिल! कैलाश खेर, आदित्य नारायण और अंकित तिवारी समेत ये दिग्गज बिखेरेंगे जलवा….

क्या हमारी आस्था इतनी सस्ती है कि कोई भी आकर भगवान को तोड़ दे और हम सिर्फ जांच का इंतजार करें?”

इस घटना ने पूरे क्षेत्र में तनाव और धार्मिक असंतोष का माहौल पैदा कर दिया है। लोग सोशल मीडिया पर भी पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और आरोपी की पहचान उजागर करने की मांग कर रहे हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories