Wednesday, February 11, 2026
24.1 C
Raipur

Gariaband News : अतिक्रमण हटाने पहुंचे वन अमले पर हमला, बंधक बनाकर महिलाओं के जरिए किया वार….

गरियाबंद। Gariaband News : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर जानलेवा हमला कर बंधक बनाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सड़क परसूली रेंज के हरदी जंगल में अतिक्रमणकारियों ने डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा और उनकी टीम पर टंगिया और डंडों से हमला कर दिया। हमले के बाद पांचों वनकर्मियों को दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया।

Gariaband News : वन विभाग को जानकारी मिली थी कि सोहागपुर बिट के हरदी जंगल में जेसीबी चलाकर अवैध कब्जा किया जा रहा है। इस पर डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम सुबह 4 बजे मौके पर कार्रवाई करने पहुंची। कार्रवाई शुरू होते ही अतिक्रमणकारियों ने पहले महिलाओं को आगे कर टीम को रोकने की कोशिश की और फिर डंडे-कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले के बाद सभी वनकर्मियों को कब्जे में लेकर बंधक बना लिया गया।

परिजनों की सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे और करीब सुबह 5 बजे सभी वनकर्मियों को सुरक्षित रिहा कराया। घायल कर्मचारियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेंजर दुर्गा प्रसाद दीक्षित ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि टीम को अतिक्रमण की सूचना तो थी, लेकिन इतनी हिंसक प्रतिक्रिया की आशंका नहीं थी। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी में जुटी हुई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

Latest YouTube Shorts

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG NEWS : माकड़ी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन — चैलेंजर टीम बनी दूसरे सीजन की विजेता

रोशन सेन/माकड़ी। पटेल पारा, माकड़ी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds