Tuesday, March 10, 2026
30.4 C
Raipur

Bhopal : पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का छिंदवाड़ा घटना पर तीखा बयान: “यह दुर्घटना नहीं, बच्चों की हत्या है”

भोपाल। छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि बच्चों की हत्या है। पीसी शर्मा ने आरोप लगाया कि जब पहले 6 बच्चों की मौत हुई थी, तब सरकार ने संज्ञान नहीं लिया। अगर स्वास्थ्य मंत्री तत्काल कार्रवाई करते, तो छह और बच्चे बच सकते थे।

पूर्व मंत्री ने कहा कि जांच में तीन दिन का समय लगा, जबकि तमिलनाडु सरकार पहले ही चेतावनी दे चुकी थी कि सिरप में जहर है। उन्होंने आरोपियों पर NSA के तहत कार्रवाई की मांग की और कहा कि तीन दिन की देरी सीधे-सीधे हत्या के दायरे में आती है।

Read More : Bihar Elections : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग की नई सुरक्षा और पारदर्शिता योजनाएं

RSS के पथ संचालन पर बोलते हुए पीसी शर्मा ने कहा कि संघ वाले बाबा साहब का संविधान बदलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संघ का लक्ष्य अब तक पूरा नहीं हुआ और लालकिला पर तिरंगा फहराने के बावजूद नागपुर में संघ ने तिरंगा नहीं फहराया।

लाडली बहना योजना और सरकार के कर्ज लेने पर पीसी शर्मा ने कहा कि चुनाव के लिए सरकार केवल इवेंट मैनेजमेंट कर रही है। उन्होंने बताया कि बहनों के लिए लिए गए पैसे चुनाव तक बढ़ते जाएंगे और मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा लाडली बहनों पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि बहनों को बचाने और अपराध रोकने के लिए सरकार को कर्ज लेना चाहिए और सिस्टम पूरी तरह से फेल है।

Read More : Sharad Purnima 2025 : खत्म हुआ कन्फ्यूजन, जानिए कब है अमृत बरसाने वाली शरद पूर्णिमा और इसका महत्व…

असम से उद्योग लाने के सवाल पर पीसी शर्मा ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि असम के उद्योगपति मध्य प्रदेश आएंगे। उन्होंने कहा कि जब निवेशक आएंगे, तभी स्पष्ट होगा कि कितने उद्योग राज्य में स्थापित होंगे।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

ट्रंप के शांति संकेत से शेयर बाजार की जोरदार वापसी, SENSEX में खुलते ही 800 अंकों की बढ़त, NIFTY भी 24,000 के पार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान से...

C.G News : कोरबा चाकू हमला मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! FIR रद्द करने की याचिका खारिज

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा जिले में चाकू...

C.G Budget Session: विधानसभा के बजट सत्र का आज सातवां दिन, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज...

Related Articles

Popular Categories