M.P News : कटनी में भीषण सड़क हादसा! तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में 4 युवकों की मौत

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। बढ़वारा थाना क्षेत्र में रेलवे पुलिया के पास तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवकों को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

आमने-सामने की टक्कर में गई जान

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बाइक सवार युवक कटनी की ओर आ रहे थे, जबकि कार उमरिया की तरफ जा रही थी। इसी दौरान रेलवे पुलिया के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे।

Read More : M.P News : भोपाल में सड़क निर्माण को लेकर विवाद! दबंग ने रोका निगम का काम, BSF जवान का परिवार दहशत में

पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही बढ़वारा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ हो सकता है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *