Thursday, April 2, 2026
29.1 C
Raipur

इथियोपिया में 12 हजार साल बाद फटा ज्वालामुखी, राख का बादल भारत की ओर! DGCA अलर्ट

नई दिल्ली. पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया में लगभग 12 हजार साल बाद एक निष्क्रिय ज्वालामुखी के अचानक फटने से वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है। रविवार को हुए इस अप्रत्याशित विस्फोट से निकला धुआँ और ज्वालामुखीय राख करीब 15 किलोमीटर की ऊँचाई तक पहुँच गया। इसी के साथ राख का घना बादल लाल सागर को पार करते हुए यमन और ओमान तक फैल गया, और अब यह तेजी से हिंदुस्तान की ओर बढ़ रहा है।

DGCA ने विमानों के लिए जारी की एडवाइजरी
ओमान के आसमान में बढ़ती ज्वालामुखीय राख को देखते हुए भारत की DGCA ने उड़ानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। DGCA ने पायलटों को चेताया है कि राख से प्रभावित क्षेत्रों से पूरी तरह बचें और आपात स्थिति के लिए तैयार रहें। राख के कण इंजन को नुकसान पहुँचा सकते हैं, इसलिए विमानों के संचालन में अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।

Read More : Salasar Balaji Aarti : सलासर बालाजी में आज भव्य आरती: श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति का अनोखा उत्साह

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, राख के बादल के चलते सोमवार को कोच्चि एयरपोर्ट से दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। दिल्ली, जयपुर और उत्तर भारत के कई एयरपोर्ट्स पर भी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

भारत तक पहुँच सकता है राख का बादल
विशेषज्ञों का कहना है कि ज्वालामुखी से उठा राख का यह प्लूम 25,000 से 45,000 फीट की ऊँचाई पर है और पूर्व दिशा की ओर तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार रात इसे राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली-NCR और पंजाब के ऊपर देखा गया, जिससे कई इलाकों में विज़िबिलिटी प्रभावित हुई और एयर ट्रैफिक धीमा पड़ गया।

Read More : Mahakal Bhasma Aarti : उज्जैन में महाकाल भस्म आरती : तड़के गूँजा हर-हर महादेव, उमड़ा भक्तों का सैलाब

स्थानीय लोगों के लिए सतर्क रहने की सलाह
खुशकिस्मती से ज्वालामुखी विस्फोट में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन इथियोपिया सरकार ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है। खासतौर पर सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों को घरों में रहने और मास्क का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

एविएशन सेक्टर हाई अलर्ट पर
DGCA ने पायलटों से कहा है कि इंजन के किसी भी असामान्य व्यवहार, केबिन की अजीब गंध या धुंधली दृश्यता की तुरंत रिपोर्ट करें। वहीं एयरलाइनों की डिस्पैच टीमों को NOTAMs, ASHTAMs और वेदर अपडेट पर पूरी रात नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories