नरसिंहपुर : नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने देसी और अंग्रेजी शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। झौतेश्वर चौकी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से ₹1 लाख से अधिक मूल्य की शराब बरामद की।
यह कार्रवाई ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत की गई, जिसे पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना द्वारा संचालित किया जा रहा है। प्रेसवार्ता में गोटेगांव एसडीओपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि शराब तस्करों के कब्जे से 12 पेटी शराब बरामद हुई है।
पकड़े गए आरोपियों का संबंध सिवनी जिले से बताया गया है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीओपी मनीष त्रिपाठी ने कहा कि इस सफल कार्रवाई से स्थानीय शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
पुलिस की इस कार्रवाई में गोटेगांव एसडीओपी मनीष त्रिपाठी, थाना प्रभारी प्रदीप सराफ, चौकी प्रभारी दिलीप ठाकुर और अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसडीओपी ने लोगों से अपील की कि शराब तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि इसी तरह की कार्रवाईयों को तेज किया जा सके और कानून का पालन सुनिश्चित किया जा सके।













