Saturday, April 4, 2026
29.4 C
Raipur

drugs smuggling : नव्या मलिक और विधि अग्रवाल का कबूलनामा: रायपुर से लेकर मुंबई, पुणे और गोवा तक ड्रग्स पार्टियों का आयोजन

drugs smuggling : रायपुर : रायपुर में ड्रग्स तस्करी के मामले में मुख्य आरोपी नव्या मलिक और इवेंट मैनेजर विधि अग्रवाल ने कबूल किया है कि वे रायपुर के अलावा पुणे, मुंबई और गोवा में भी टेक्नो और ड्रग्स पार्टियों का आयोजन करती थीं। पुलिस की गहन पूछताछ में दोनों ने बताया कि ये पार्टियां मुख्यतः संभ्रांत घरानों के युवाओं के लिए आयोजित की जाती थीं।

drugs smuggling : नव्या और विधि हर महीने मुंबई और गोवा का दौरा करती थीं, जहां रातभर चलने वाली पार्टियों में लोग शामिल होते थे। रायपुर, नवा रायपुर, मंदिर हसौद, वीआईपी रोड और चंद्रखुरी के होटल, रिसॉर्ट, क्लब और फार्महाउस में ये पार्टियां आयोजित होती थीं। विधि की इवेंट कंपनी ‘बिहाइंड द सीन्स’ बड़े होटल, क्लब और मैरिज पैलेस में न्यू ईयर सेलिब्रेशन समेत कई इवेंट्स भी आयोजित करती थी।

drugs smuggling : पूछताछ में पता चला कि ये पार्टियां आमतौर पर 25-30 लोगों के समूह के साथ शुरू होती थीं, लेकिन रात 1 बजे के बाद करीब 10-15 लोग ही पार्टी जारी रखते थे। इन फार्महाउस में ड्रग्स के अलावा अश्लील गतिविधियां भी होती थीं।

drugs smuggling : पुलिस ने नव्या, विधि और हर्ष आहूजा को रिमांड पर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। तीनों का संबंध बड़े उद्योगपतियों, कारोबारियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से बताया गया है, जिनके साथ पार्टी करने की बात भी स्वीकार की गई है।

drugs smuggling : अपराधियों के मोबाइल फोन से प्राप्त चैट्स के आधार पर ड्रग्स खरीदने वालों की सूची तैयार की जा रही है। इन लोगों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा और उनके परिजनों को भी सूचना दी जाएगी, क्योंकि कई माता-पिता अपने बच्चों की इन गतिविधियों से अनजान हैं। पुलिस अब इन फार्महाउस और क्लब के मालिकों को भी पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी कर रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories