Dewas News : देवास। 22 जुलाई को जन्मी दो सिर और एक धड़ वाली बच्ची ने जन्म के 15 दिन बाद दम तोड़ दिया। मेडिकल भाषा में कोनजॉइंड ट्विन्स कहलाने वाले इस दुर्लभ मामले में बच्ची के बचने की संभावना डॉक्टरों ने मात्र 0.1% बताई थी।
Dewas News : जानकारी के मुताबिक, परिजन बुधवार को बच्ची को अस्पताल से छुट्टी लेकर घर ले गए थे। घर पहुंचने के कुछ ही समय बाद उसने अंतिम सांस ली। डॉक्टरों ने बताया कि इस स्थिति में सर्जरी द्वारा बच्चों को अलग करना संभव नहीं था, क्योंकि उनका धड़ और कई जरूरी अंग एक ही थे।
अध्ययनों के अनुसार, ऐसे मामले बेहद दुर्लभ होते हैं—लगभग 50 हजार से 2 लाख में एक बार इस तरह का जन्म होता है। यह घटना परिजनों के लिए गहरे सदमे का कारण बनी है और इलाके में चर्चा का विषय है।













