दीपक नामदेव/विदिशा| भंडारी पैलेस में आयोजित लोकतंत्र सेनानी संभागीय सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे और इस अवसर पर ‘लोकतंत्र के योद्धा’ स्मारिका का विमोचन किया। उन्होंने इस अवसर पर इतिहास में लोकतंत्र की रक्षा में योगदान देने वाले सेनानियों को याद किया।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 1975 में इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। उन्होंने बताया कि उस समय संविधान को कुचल दिया गया और हजारों लोगों को जेलों में डाल दिया गया। मध्य प्रदेश में करीब 8500 लोकतंत्र सेनानियों को कैद झेलनी पड़ी, जिनके काम-धंधे तबाह हो गए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और संघर्ष कर जीवन को संवार लिया।
Read More : Gharghoda News : किशोर कुमार के चाहने वालों के लिए खास मौका! रायगढ़ में 13 अक्टूबर को संगीत की शाम
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि इन सेनानियों का नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आज भी देश में ऐसे लोग हैं जिनमें देशभक्ति और लोकतंत्र की रक्षा का जज़्बा जीवित है।
Read More : Operation Blue Star : पी. चिदंबरम बोले : ऑपरेशन ब्लू स्टार था गलत तरीका, इंदिरा गांधी ने कीमत चुकाई
शिवराज ने महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने साढ़े सोलह साल जेल में रहकर लोकतंत्र की नींव मजबूत की थी, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।











