Wednesday, August 19, 2026
Home Entertainment Dharmendra Health Update : धर्मेंद्र ICU वेंटिलेटर पर, टीम ने बताया असली...

Dharmendra Health Update : धर्मेंद्र ICU वेंटिलेटर पर, टीम ने बताया असली हाल, फैंस के लिए जरुरी जानकारी

DHARMENDRA
DHARMENDRA

Dharmendra Health Update मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर हाल के घंटों में सोशल मीडिया पर तरह-तरह की खबरें वायरल हुईं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कर ICU वेंटिलेटर पर रखा गया है।

Dharmendra Health Update हालांकि, अब धर्मेंद्र की टीम ने इन खबरों को खारिज करते हुए स्पष्ट बयान दिया। टीम ने कहा, “अभिनेता फिलहाल अस्पताल में हैं, लेकिन उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और कोई चिंता की बात नहीं है। कृपया इस समय उनकी निजता का सम्मान करें।”

Read More : Raipur Breaking : सूदखोर वीरेंद्र तोमर को तगड़ा झटका, कोर्ट ने दी 7 दिन की रिमांड

अस्पताल में भर्ती और स्वास्थ्य जांच
सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र को नियमित स्वास्थ्य जांच और सांस संबंधी परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और इलाज सुचारू रूप से चल रहा है। फैंस और बॉलीवुड के कई सितारे सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

इस साल हुई थी आंखों की सर्जरी
Dharmendra Health Update इस साल अप्रैल में धर्मेंद्र की आंखों में धुंधलापन आने के कारण कॉर्निया ट्रांसप्लांट सर्जरी और मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया था। उस समय अस्पताल से बाहर निकलते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में उन्होंने पैपराजी से कहा था—“मुझमें बहुत दम है, अभी भी जान रखता हूं मैं।” इस जवाब ने फैंस का दिल जीत लिया था।

Read More : Dharmendra Health : दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, ICU वेंटिलेटर पर शिफ्ट, अस्पताल में बढ़ी परिवार की हलचल

वर्कफ्रंट: 89 साल की उम्र में भी सक्रिय
अभिनेता अभी भी फिल्मों में पूरी तरह सक्रिय हैं। हाल ही में उन्हें फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया, जिसमें उनका छोटा लेकिन दमदार रोल काफी पसंद किया गया।89 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र फिल्मों में सक्रिय रहने के कारण फैंस में उनकी लोकप्रियता अभी भी बरकरार है।

आने वाली फिल्में:

  • ‘इक्कीस’: अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ, रिलीज़: 25 दिसंबर 2025
  • ‘अपने 2’: सनी देओल और बॉबी देओल के साथ

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here