Tuesday, March 3, 2026
33.5 C
Raipur

C.G News : नक्सलवाद के खात्मे पर दंतेवाड़ा में हाई लेवल बैठक, बोले DGP अरुण देव गौतम-सरेंडर ही आखिरी विकल्प

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अब और अधिक आक्रामक रणनीति अपनाने की तैयारी में हैं। इसी क्रम में दंतेवाड़ा के पुलिस लाइन कारली में बस्तर संभाग स्तर की एक महत्वपूर्ण हाई लेवल बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राज्य के डीजीपी अरुण देव गौतम ने की।

इस अहम बैठक में एडीजी नक्सल ऑप्स विवेकानंद सिन्हा, बस्तर आईजी सुंदरराज पी, संभाग के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक, सीआरपीएफ और अन्य केंद्रीय सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

चार घंटे तक चली रणनीतिक समीक्षा

करीब चार घंटे चली इस मैराथन बैठक में नक्सल विरोधी अभियान की मौजूदा स्थिति, खुफिया इनपुट, ऑपरेशन की कार्यप्रणाली और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

Read More : रीवा ब्रेकिंग: चोरहटा में भीषण सड़क हादसा, बस के नीचे फंसी स्कूटी, 100 मीटर तक घसीटती रही स्कूटी

सूत्रों के मुताबिक 31 मार्च तक नक्सल उन्मूलन की तय समयसीमा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बलों को अभियान और तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। फील्ड स्तर पर अब तक की उपलब्धियों और चुनौतियों की समीक्षा भी की गई।

फील्ड में जाकर लिया जमीनी फीडबैक

डीजीपी अरुण देव गौतम ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पहले ऐसी समीक्षा बैठकें रायपुर में आयोजित होती थीं, लेकिन अब जमीनी हकीकत समझने के लिए बैठक बस्तर में की गई।

उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में चल रहे अभियानों का सूक्ष्म मूल्यांकन किया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए नई रणनीति तैयार की गई है।

नक्सलियों को चेतावनी—सरेंडर ही विकल्प

डीजीपी ने नक्सलियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि आत्मसमर्पण का रास्ता अब भी खुला है, लेकिन समय सीमित है। उन्होंने दोहराया कि जो नक्सली हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उन्हें सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सुरक्षित और बेहतर जीवन का अवसर मिलेगा।

उन्होंने अपील की कि नक्सली अपने परिवार और भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरेंडर करें, क्योंकि यही उनके लिए सबसे सुरक्षित विकल्प है।

बैठक के बाद संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में बस्तर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान और अधिक तेज व प्रभावी रूप में देखने को मिल सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Apple ने लॉन्च किया ‘सस्ता’ iPhone 17e और नया iPad Air M4, जानें कीमत और फीचर्स

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : टेक दिग्गज Apple ने अपनी...

CG NEWS : एनएमडीसी किरंदुल में दो दिवसीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट

CG NEWS : फकरे आलम खान/बैलाडीला किरंदुल : किरंदुल...

शादी के बाद विजय देवरकोंडा का बड़ा ऐलान! 44 स्कूलों के छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय...

Related Articles

Popular Categories