Tuesday, February 17, 2026
28.1 C
Raipur

Crime News : हैवान बना पति, देह व्यापार से इनकार करने पर पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला…

Crime News : जमशेदपुर। जमशेदपुर के गोलमुरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने देह व्यापार से इनकार करने पर अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी पति ने पत्नी को बंधक बनाकर उसके चेहरे, प्राइवेट पार्ट और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने शुक्रवार को गोलमुरी थाने में पहुंचकर पति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Crime News : तीन साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि तीन साल पहले उसने आकाशकांत लाल से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसका पति और ससुरालवाले देह व्यापार के धंधे में शामिल हैं। हाल ही में उसके पति ने उसे चाईबासा ले जाकर जबरदस्ती देह व्यापार करने का दबाव बनाया। जब उसने मना किया तो वह भड़क गया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया।

किसी तरह जान बचाकर भागी पीड़िता

आरोपी ने कमरे में बंद कर पीड़िता को बेरहमी से पीटा और उसके शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर चाकू से हमला किया। किसी तरह पीड़िता वहां से भागकर सोनारी स्थित अपने मायके पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजनों ने उसे तुरंत एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति पहले भी देह व्यापार के आरोप में जेल जा चुका है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने पति और सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds