Maruti Victoris : स्टाइलिश लुक… हाईटेक फीचर्स! मारुति ने पेश की नई एसयूवी ‘विक्टोरिस’, जानें क्या है ख़ास

नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने आज यानी 3 सितंबर को भारतीय बाजार में अपनी पांचवी एसयूवी के तौर पर Maruti Victoris को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। फिलहाल इस एसयूवी को केवल शोकेस मात्र किया गया है, अभी इसकी कीमतों का ऐलान नहीं किया गया है। ये एसयूवी 6 अलग-अलग ट्रिम वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

Read News : Jabalpur News : पुलिस थाने में गणपति की अनोखी प्रतिमा, कानून के रखवाले बने खाकी वर्दीधारी बप्पा

Maruti Victoris Unveiled: Design, Features, Safety, Powertrain And Rivals  Explained | CarDekho.comग्लोबल मॉडल के तौर पर होगी पेश नई Maruti Victoris को एक ग्लोबल मॉडल के तौर पर पेश किया जा रहा है, जो न केवल भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी, बल्कि भारत में बनी हुई मारुति विक्टोरिस का एक्सपोर्ट कंपनी 100 से ज्यादा देशों में करेगी। मिड-साइज एसयूवी सेग्मेंट की ये कार बाजार में मुख्य रूप से Hyundai Creta और Kia Seltos जैसे मॉडलों को टक्कर देगी।

मारुति सुजुकी के एमडी और सीईओ हिसाशी ताकेउची ने बताया कि वित्तीय वर्ष 20-21 में मारुति सुजुकी की कुल वाहन बिक्री में एसयूवी वाहनों का कॉन्ट्रिब्यूशन तकरीबन 8.9% था, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 में बढ़कर 28% तक पहुंच गया है। अब नई एसयूवी Maruti Victoris इस सेग्मेंट में कंपनी की उपस्थिति को और मजबूत करेगी।

With Grand Vitara, Maruti Suzuki aims to conquer mid-size SUV bastion | HT  Autoकैसी है नई Maruti Victoris विक्टोरिस एक नई डिज़ाइन लैंग्वेज के साथ आती है, जो काफी हद तक मारुति की आने वाली पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा इलेक्ट्रिक एसयूवी से प्रेरित है। आगे की तरफ, विक्टोरिस में क्रोम स्ट्रिप, मोटी प्लास्टिक क्लैडिंग और सिल्वर स्किड प्लेट वाले पतले ग्रिल कवर से जुड़े बड़े एलईडी हेडलाइट्स हैं।

Read News : CG BIG NEWS : किराना दुकान में अवैध शराब का जखीरा….

साइड में, एसयूवी में 17-इंच के अलॉय व्हील, ब्लैक कलर के पिलर, सिल्वर रूफ रेल और चौकोर बॉडी क्लैडिंग इसे स्पोर्टी लुक देते हैं। पीछे की तरफ एक सेगमेंटेड एलईडी लाइट बार और ‘विक्टोरिस’ लैटर देखने को मिलता है।

Maruti Grand Vitara - Nearly 88,000 Bookings, 55,505 Pending Ordersकेबिन के फीचर्स विक्टोरिस के केबिन में वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, डॉल्बी एटमॉस के साथ 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग, कनेक्टेड कार टेक, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, 8-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, हेड-अप डिस्प्ले और केबिन एयर फिल्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इंजन ऑप्शन Maruti Victoris में तीन अलग-अलग इंजन ऑप्शन मिलते हैं:

  1. 103 हॉर्सपावर वाला 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन।
  2. 116 हॉर्सपावर वाला 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेटअप।
  3. 89 हॉर्सपावर वाला 1.5-लीटर पेट्रोल-सीएनजी ऑप्शन।

Read News : MP NEWS : जीतू पटवारी ने भाजपा पर साधा निशाना, पूछा – क्या संजय पाठक की सदस्यता खत्म होगी?

Maruti Suzuki's 1st Ever Electric Car Revealed: Maruti e-Vitara Can Be  Priced Rs 20 Lakh - Trak.in - Indian Business of Tech, Mobile & Startupsगियरबॉक्स ऑप्शन में पेट्रोल इंजन के लिए 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटो, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के लिए ई-सीवीटी और सीएनजी वेरिएंट के लिए 5-स्पीड मैनुअल शामिल हैं। विक्टोरिस खरीदारों के पास पेट्रोल-ऑटो कॉन्फ़िगरेशन के साथ ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प भी होगा।

सड़क पर दौड़ता थिएटर मारुति सुजुकी का दावा है कि नई Maruti Victoris सड़क पर दौड़ता थिएटर है। इसमें डॉल्बी एटमॉस सराउंड साउंड सिस्टम दिया गया है, जो यूजर्स को अपने मूड और पसंद के अनुसार म्यूजिक को कंट्रोल करने और सेट करने की सुविधा देता है। कंपनी का कहना है कि यह म्यूजिक सिस्टम गाने के हर नोट्स को बहुत ही बारीकी से साउंड में कन्वर्ट करता है।

10 रंगों में पेश हुई एसयूवी Maruti Victoris को कंपनी ने कुल 10 रंगों में पेश किया है, जिसमें आर्कटिक व्हाइट, स्प्लेंडिड सिल्वर, इटरनल ब्लू, सिज़लिंग रेड, मैग्मा ग्रे, ब्लूइश ब्लैक और मिस्टिक ग्रीन के साथ-साथ तीन स्टाइलिश डुअल-टोन विकल्प भी शामिल हैं।

Read News : CG News : जरूरतमंद महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बना रही हैं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू

मारुति की पहली कार जिसमें… लेवल-2 ADAS यह मारुति सुजुकी की पहली कार है जिसमें लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंटस सिस्टम (ADAS) फीचर दिया जा रहा है। इसमें ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, अडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, लेन चेंज अलर्ट के साथ ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम, फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग और फ्रंट पास असिस्ट सिस्टम जैसे अत्याधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।

5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मारुति सुजुकी का कहना है कि विक्टोरिस में बतौर स्टैंडर्ड 6 एयरबैग दिए जा रहे हैं। लॉन्च से पहले ही इस एसयूवी को भारत न्यू कार असेस्मेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP) द्वारा क्रैश टेस्ट किया गया है, जिसमें इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories