Chhindwara News : नाकाबंदी में पकड़ी गई अवैध शराब की बड़ी खेप, 3 लाख की अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Chhindwara News

Chhindwara News : अंकित वाईकर /छिंदवाड़ा : छिंदवाड़ा के उमरानाला पुलिस ने मंगलवार देर रात नाकेबंदी के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने नागपुर से आ रहे एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की।

Chhindwara News : पुलिस चौकी प्रभारी पारसनाथ आर्मो ने बताया कि वाहनों की नियमित जांच के दौरान एक पिकअप (MH49 BZ2578) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 32 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3 लाख से अधिक है।

Chhindwara News : पुलिस ने मौके से दो आरोपियों अक्षय नागवंशी और हुकुमचंद नागवंशी को गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे शराब को मुलताई ले जा रहे थे। हालांकि, वे यह नहीं बता पाए कि यह खेप किसे और कहाँ पहुंचानी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *