CG NEWS : मतदाता सूची में गड़बड़ी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, बिलासपुर में होगी वोट चोरी-गद्दी छोड़ रैली…

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और चुनाव प्रणाली में धांधली के खिलाफ अपना आंदोलन तेज कर दिया है। इसके लिए पार्टी ने आगामी 9 सितंबर को बिलासपुर में ‘वोट चोरी-गद्दी छोड़’ रैली आयोजित करने का फैसला किया है।

CG NEWS : मंगलवार को राजीव भवन में हुई प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) की बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय नेता भी शामिल होंगे।

रैली की तैयारियों पर चर्चा

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में रैली की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। बैज ने सभी जिला अध्यक्षों के साथ रैली की रणनीति बनाई और संगठनात्मक कमेटियों के गठन की प्रगति की समीक्षा भी की।

कांग्रेस का आरोप है कि राज्य में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हैं। बैठक में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से प्राप्त शिकायतों और रिपोर्टों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया, जिसके बाद यह तय हुआ कि पार्टी इस मुद्दे पर और मजबूती से सरकार को घेरेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories