Jabalpur News : DGP के रूप में विराजमान हैं गणेशजी, दर्शन करने उमड़ी भक्तों की भीड़

Jabalpur News : देबजीत देब/ जबलपुर- : संस्कारधानी जबलपुर में दस दिवसीय गणेशोत्सव की धूम है। शहर के अलग-अलग पंडालों में 5 से 12 फीट तक की गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। आकर्षक लाइटिंग और साज-सज्जा से सजे ये पंडाल श्रद्धालुओं को खूब आकर्षित कर रहे हैं। इन्हीं में से एक अनोखा पंडाल ओमती थाना पुलिस क्वार्टर, घंटाघर स्थित है, जहां भगवान गणेश खाकी वर्दी (Ganpati Idol as DGP) में पुलिस महानिदेशक (DGP) के रूप में विराजमान हैं। श्री सिद्धि विनायक गणेश उत्सव समिति ने इस बार पंडाल को आदर्श थाना थीम पर तैयार किया है।

 

 

 

Jabalpur News : इसमें भगवान गणेश को कानून और न्याय के रक्षक के रूप में प्रदर्शित किया गया है। पंडाल में प्रवेश करते ही ऐसा लगता है मानो कोई पुलिस थाना हो। समिति के सदस्यो ने बताया की इस थीम का उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना है कि पुलिस किस तरह समाज की सेवा करती है और एक आदर्श थाना कैसा होना चाहिए। ओमती थाना पुलिस क्वार्टर में लगे इस पंडाल को श्रद्धालु और स्थानीय लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यहां ज्यादातर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी रहते हैं,इसलिए यह थीम और भी खास मानी जा रही है।

 

 

 

 

 

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में प्रभात आरती, जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

निशानेबाज न्यूज डेस्क: राजस्थान के चूरू जिले में स्थित...

Related Articles

Popular Categories