Thar, Scorpio और XUV700 की कीमतें घटीं : GST से पहले Mahindra का स्मार्ट कदम

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली: GST स्लैब में बदलाव से पहले ही महिंद्रा ने अपने वाहनों की कीमत में भारी कटौती कर दी है। कंपनी ने आज से ही Thar, Scorpio, Bolero, XUV700 और Scorpio-N समेत सभी प्रमुख SUV मॉडल पर 1.01 लाख से 1.56 लाख रुपये तक की छूट देने का ऐलान किया है।

Read News : Haryana News : बहादुरगढ़ में मंगेशपुर ड्रेन टूटने से संकट, 150 गाड़ियां डूबीं, कॉलोनियां जलमग्न

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए कहा, “सभी लोग 22 सितंबर कह रहे हैं… हमने कहा अभी। महिंद्रा लाइनअप पर सभी कारों पर GST बेनिफिट्स आज यानी 6 सितंबर से लागू होंगे।”

कंपनी के अनुसार, XUV3XO डीजल मॉडल पर सबसे अधिक 1.56 लाख रुपये की कटौती हुई है। बोलेरो और बोलेरो नियो में 1.27 लाख रुपये तक की छूट दी गई है, जबकि XUV3XO पेट्रोल पर 1.40 लाख रुपये की कटौती की गई है। नई कीमतें सभी डीलरशिप और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपडेट कर दी गई हैं।

GST New Rate Price Cut on Mahindra Carsइससे पहले टाटा मोटर्स ने भी अपने कारों पर 1.55 लाख रुपये तक की GST छूट की घोषणा की थी, लेकिन यह 22 सितंबर से लागू होगी।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने GST स्लैब में बदलाव की घोषणा करते हुए कहा था कि अब केवल दो स्लैब (5% और 8%) होंगे, जबकि लक्ज़री और सिन गुड्स पर 40% GST लागू होगा। नए नियम के तहत 1200 सीसी से कम पेट्रोल, 1500 सीसी से कम डीजल और 4 मीटर से कम लंबाई वाली कारों पर अब 18% GST लगेगा।

Read News : CG News : रायपुर के स्कूली बच्चों के सपनों में रौशनी – छत्तीसगढ़ ज़कात फाउंडेशन ने 4500 कापियां कीं वितरित

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बदलाव और महिंद्रा की अग्रिम छूट के कारण त्योहारी सीजन में कार बाजार में भारी उत्साह देखने को मिलेगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *