Saturday, March 7, 2026
28.2 C
Raipur

‘Credit war’ on the metro : जीतू पटवारी बोले- नींव कांग्रेस ने रखी, भाजपा सिर्फ नारियल फोड़कर ले रही श्रेय

‘Credit war’ on the metro : भोपाल। राजधानी भोपाल में मेट्रो के बहुप्रतीक्षित उद्घाटन के अवसर पर प्रदेश की राजनीति में श्रेय लेने की होड़ शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री मोहन यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि भोपाल और इंदौर मेट्रो परियोजना की नींव कांग्रेस सरकार के दौरान रखी गई थी, लेकिन भाजपा अब केवल इसका श्रेय लेने की राजनीति कर रही है।

प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही शहरी परिवहन और आधुनिक आधारभूत संरचना के पक्ष में रही है। उन्होंने याद दिलाया कि भोपाल और इंदौर जैसे महानगरों के लिए मेट्रो की परिकल्पना और इस महत्वाकांक्षी परियोजना की वास्तविक शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुई थी। पटवारी ने कहा कि आज जो मेट्रो पटरियों पर दौड़ रही है, उसका खाका और शुरुआती बजट कांग्रेस की देन है।

‘Credit war’ on the metro : पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से विकास को लेकर गंभीरता दिखाने की अपील करते हुए कहा कि केवल नारियल फोड़ने, फोटो खिंचवाने और विज्ञापनों में श्रेय लेने से शहरों का वास्तविक विकास नहीं होता। उन्होंने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इंदौर और भोपाल के आगामी मास्टर प्लान पर सरकार को गंभीरता से काम करने की जरूरत है, ताकि बढ़ते शहरीकरण की चुनौतियों का स्थायी समाधान निकल सके।

पीसीसी चीफ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस सरकार ने विकास की जो मजबूत नींव रखी थी, उस पर ईमानदारी से काम करना भाजपा सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। जनता अब दिखावे की राजनीति समझ चुकी है और उसे केवल वास्तविक विकास और बेहतर सुविधाएं चाहिए।

‘Credit war’ on the metro : पटवारी ने अंत में दोहराया कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के समग्र विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों पर चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि मेट्रो का चलना खुशी की बात है, लेकिन सरकार को इसकी ऐतिहासिक सच्चाई और कांग्रेस के योगदान को स्वीकार करना चाहिए। कांग्रेस भविष्य में भी सरकार की जवाबदेही तय करने के लिए जनता के बीच जाती रहेगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

women's Day: Raipur में महिला दिवस पर ‘शक्ति 2.0’ कार्यक्रम, महिला CA को मिला नया मंच..

women's Day: Raipur में महिला दिवस पर ‘शक्ति 2.0’ कार्यक्रम, महिला CA को मिला नया मंच..

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories