Thursday, April 2, 2026
29.1 C
Raipur

Chhattisgarh Cyber Crime : ठगे गए 107 करोड़, वापसी सिर्फ 4 करोड़! विधानसभा में गरमाया मुद्दा

Chhattisgarh Cyber Crime : रायपुर| विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते साइबर क्राइम को लेकर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने आ गए। भाजपा विधायकों ने डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा से तीखे सवाल पूछे और सरकार पर साइबर अपराध रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया।

साइबर थाना है, पर लोगों को पता ही नहीं

भाजपा सांसद सुनील सोनी ने सवाल उठाते हुए कहा: “राज्य में 16,811 साइबर क्राइम के केस दर्ज हैं। 107 करोड़ रुपए की ठगी हो चुकी है, लेकिन सिर्फ 4 करोड़ की ही वसूली हुई है। क्या हमारी पुलिस इतनी अक्षम है कि वो जांच भी ठीक से नहीं कर पाती?” उन्होंने कहा कि प्रदेश में साइबर थाना जरूर है, लेकिन अधिकतर लोग इसके अस्तित्व से ही अनजान हैं। न कोई एक्सपर्ट है, न कोई विशेष प्रशिक्षण।

गृह मंत्री का जवाब – अब तक 1301 केस दर्ज, ट्रेनिंग जारी

गृह मंत्री विजय शर्मा ने जवाब देते हुए कहा: “नवा रायपुर में एक कॉम्पोजिट साइबर भवन है जो राज्य स्तरीय थाना है। सभी जिलों में साइबर सेल बनाए गए हैं। छह महीने की ट्रेनिंग पूरी कर चुके अफसर अब विशेषज्ञों जैसे काम कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि एनसीआरबी का 2022 के बाद का डेटा नहीं आया, इसलिए AI आधारित आंकड़ों पर भरोसा न करें।

Read More : Salman Apartment : भाईजान ने बेच दिया Bandra वाला Apartment, जाने अब कहां रहेंगे भाई

BJP का पलटवार – बैंक कर्मियों पर क्या कार्रवाई की गई?

सुनील सोनी ने फिर सवाल किया कि: “जनवरी 2024 से जून 2025 के बीच कितने बैंक अधिकारियों या कर्मचारियों को जेल भेजा गया?”

इस पर गृह मंत्री ने जानकारी दी:

  • 3 मामलों में FIR दर्ज
  • 7 बैंक कर्मियों की गिरफ्तारी
  • उत्कर्ष बैंक (रायपुर) – 4
  • बंधन बैंक (दुर्ग) – 1
  • कोटक महिंद्रा बैंक (बिलासपुर) – 1

राजेश मूणत – IG स्तर का अधिकारी चाहिए

भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कहा: “सरकार कहती है अधिकारी ट्रेनिंग लेकर आ रहे हैं, फिर भी साइबर क्राइम क्यों बढ़ रहा है? 107 करोड़ ठगे गए हैं, लेकिन वापस सिर्फ 3-4 करोड़। इसके लिए IG स्तर का अधिकारी नियुक्त किया जाना चाहिए।” गृह मंत्री ने जवाब दिया कि एक IG रैंक का अधिकारी पहले से ही तैनात है और राशि की वसूली कोर्ट के निर्देशों से ही होती है।

अजय चंद्राकर – विशेषज्ञों की भर्ती कब होगी?

भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने पूछा: “अब तक कितने साइबर कमांडो तैयार किए गए हैं? विशेषज्ञों की भर्ती कब पूरी होगी?” गृह मंत्री ने जवाब दिया कि भर्ती की प्रक्रिया प्रक्रियाधीन है और जल्द ही पूरी की जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories