HomeMadhya PradeshMauganj Crime : जमीन विवाद ने ली हिंसक मोड़, मारपीट का लाइव...

Mauganj Crime : जमीन विवाद ने ली हिंसक मोड़, मारपीट का लाइव वीडियो आया सामने, पुलिस की लापरवाही पर IG से लगाई गुहार

Date:

Related stories

Raipur News: श्री राधा सखी मंडल का सावन तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर के मालवीय रोड स्थित...

Pharasgaon News: मदर टेरेसा स्कूल बोरगांव में बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

Pharasgaon News: रामकुमार भारद्वाज /फरसगांव :- ब्लॉक के मदर...

Mauganj Crime :मऊगंज: मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। विवादित जमीन पर बोरिंग को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। मारपीट का पूरा लाइव वीडियो सामने आ गया है, जिससे घटना की गंभीरता की पुष्टि होती है।पीड़ित परिवार अब पुलिस की निष्क्रियता से परेशान होकर रीवा IG ऑफिस पहुंचा है और न्याय की गुहार लगा रहा है।

Mauganj Crime :घटना मऊगंज जिले के लौर थाना अंतर्गत स्थित सगरा गांव की है। जहां 4 जुलाई की शाम करीब 5 बजे सगरा निवासी रामरति सिंह ने देखा कि गांव के ही सनत कुमार सिंह विवादित जमीन पर जबरन बोरिंग करवा रहे हैं।आपत्ति जताने पर भी जब आरोपी नहीं माने, तो रामरति सिंह ने डायल-100 पर कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और अग्रिम आदेश तक बोरिंग रोकने को कहा।

Mauganj Crime :लेकिन इसके बाद सनत कुमार सिंह और उसके साथियों ने बदले की भावना से शाम करीब 5:30 बजे रामरति सिंह के बेटे अरुण प्रताप सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

Mauganj Crime : घटना उस वक्त की है जब अरुण गांव में ही कमलनाथ सिंह के घर के पास खड़ा था। मारपीट में पास खड़े देवांशु सिंह और सनत कुमार सिंह भी शामिल थे। बीच-बचाव में आए विनय सिंह को भी बेरहमी से पीटा गया। आरोपियों ने पीड़ित की प्लैटिना बाइक को भी तोड़ दिया।
इस घटना का पूरा लाइव वीडियो भी अब सामने आ गया है, जिससे आरोपियों की बर्बरता साफ देखी जा सकती है।

Mauganj Crime :11 जुलाई को थाने में शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी अब भी खुलेआम लाठी-डंडों से लैस होकर घूम रहे हैं और परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।डरे-सहमे परिवार ने अब IG रीवा से सुरक्षा और न्याय की मांग की है। मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद अब प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या लौर थाना पुलिस पर कोई कार्रवाई होगी? और क्या पीड़ित को न्याय मिलेगा?

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here