Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Shivraj Chauhan : भोपाल और दिल्ली में शिवराज चौहान की सुरक्षा बढ़ाई...

Shivraj Chauhan : भोपाल और दिल्ली में शिवराज चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई, बीजेपी अध्यक्ष पद की संभावनाओं के बीच पुख्ता इंतजाम

0
87
Shivraj Chauhan
Shivraj Chauhan

Shivraj Chauhan : भोपाल : भोपाल और दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गृह मंत्रालय को नए सुरक्षा इनपुट मिलने के बाद शुक्रवार देर रात भोपाल और दिल्ली स्थित उनके आवासों के सामने अतिरिक्त बैरिकेडिंग और अन्य सुरक्षा इंतजाम किए गए। भोपाल में 74 बंगला स्थित बी-8 आवास के चारों तरफ पुलिस ने सुरक्षा पुख्ता की, जबकि दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई।

Shivraj Chauhan : शिवराज सिंह चौहान पहले से ही Z+ श्रेणी की सुरक्षा में हैं, लेकिन नए इनपुट के मद्देनजर केंद्र ने एमपी डीजीपी, दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) और एमपी के मुख्य सचिव को सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, उन्हें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दिए जाने की संभावनाओं के चलते सुरक्षा और सख्त कर दी गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here