रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को संगठनात्मक संरचना में बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य के 41 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इस सूची को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की मंजूरी भी मिली है।
रायपुर में नया नेतृत्व: श्रीकुमार मेनन शहर अध्यक्ष
रायपुर शहर कांग्रेस का नया नेतृत्व अब पूर्व पार्षद श्रीकुमार शंकर मेनन संभालेंगे। नगर निगम राजनीति में सक्रिय मेनन ने शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय विकास के मुद्दों पर मजबूत पकड़ बनाई है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में शहर कांग्रेस को नई गति मिलेगी।
Read More : DG-IG कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन, PM मोदी-अमित शाह के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा पर 12 घंटे की सुपर मीटिंग
रायपुर ग्रामीण की कमान पप्पू बंजारे को
रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस का जिम्मा राजेंद्र ‘पप्पू’ बंजारे को दिया गया है, जो जमीनी राजनीति से जुड़े और किसान-मजदूर हितों के मुद्दों पर सक्रिय रहने वाले नेता माने जाते हैं। ग्रामीण इलाकों में संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
यहां देखें लिस्ट : PR_Chhattisgarh_DCC
सुकमा में बड़ा राजनीतिक संदेश—हरीश लखमा जिला अध्यक्ष
पूर्व मंत्री कवासी लखमा के पुत्र हरीश लखमा को सुकमा जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इसे पार्टी द्वारा बस्तर क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और युवा नेतृत्व को आगे लाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
दुर्ग में नए चेहरे—बाकलीवाल और ठाकुर को जिम्मेदारी
दुर्ग शहर जिला अध्यक्ष के रूप में पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल की नियुक्ति हुई है। वहीं दुर्ग ग्रामीण की कमान एक बार फिर राकेश ठाकुर को सौंपी गई है।
कुल 41 जिलों में नई नियुक्तियाँ
कांग्रेस ने पूरे छत्तीसगढ़ में 41 जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने और आगामी चुनावी रणनीति को मजबूत करने का संकेत दिया है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नई सूची (41 जिले)
- बालोद – चंद्रेश कुमार हिरवानी
- बलौदाबाजार – सुमित्रा घृतलहरे
- बलरामपुर – एडवोकेट हरिहर प्रसाद यादव
- बस्तर ग्रामीण – प्रेम शंकर शुक्ला
- बेमेतरा – आशीष छाबड़ा
- भिलाई शहर – मुकेश चंद्राकर
- बीजापुर – लालू राठौर
- बिलाईगढ़–सारंगढ़ – तारा चंद देवांगन
- बिलासपुर शहर – सिद्धांशु मिश्रा
- बिलासपुर ग्रामीण – महेंद्र गंगोत्री
- दंतेवाड़ा – सलीम राजा उस्मानी
- धमतरी – तारिणी चंद्राकर
- दुर्ग शहर – धीरज बाकलीवाल
- दुर्ग ग्रामीण – राकेश ठाकुर
- गरियाबंद – सुखचंद बेसरा
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – गजमती भानु
- जगदलपुर शहर – सुशील कुमार मौर्य
- जांजगीर–चांपा – राजेश अग्रवाल
- जशपुर – यू. डी. मिन्ज
- कांकेर – बसंत यादव
- कवर्धा – नवीन जायसवाल
- खैरागढ़–छुईखदान–गंडई – कोमल दास साहू
- कोंडागांव – रवि घोष
- कोरबा शहर – मुकेश कुमार राठौर
- कोरबा ग्रामीण – मनोज चौहान
- कोरिया – प्रदीप कुमार गुप्ता
- महासमुंद – द्वारिकाधीश यादव
- मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर – अशोक श्रीवास्तव
- मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी – सुरजीत सिंह ठाकुर
- मुंगेली – घनश्याम प्रसाद वर्मा
- नारायणपुर – राजेश कुमार दीवान
- रायगढ़ शहर – शक्खा यादव
- रायगढ़ ग्रामीण – नगेंद्र नेगी
- रायपुर शहर – श्रीकुमार शंकर मेनन
- रायपुर ग्रामीण – राजेंद्र (पप्पू) बंजारे
- राजनांदगांव शहर – जितेंद्र उदय मुदलियार
- राजनांदगांव ग्रामीण – विपिन यादव
- सक्ती – रश्मि गाभेल
- सुकमा – हरीश लखमा
- सूरजपुर – शशि सिंह कोरम
- सरगुजा – बालकृष्ण पाठक













