Friday, April 3, 2026
32.1 C
Raipur

CG Politics : छत्तीसगढ़ में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, ये बनेंगे मंत्री, दो मौजूदा मंत्रियों को हटाए जाने की भी चर्चा, देखें संभावित सूची

CG Politics : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई वाली सरकार जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार आगामी 14 या 15 जून को चार नए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। इस बीच दो मौजूदा मंत्रियों को हटाए जाने की भी चर्चा जोरों पर है।

सूत्रों की मानें तो जिन नामों पर सहमति बनी है, उनमें लता उसेंडी, अमर अग्रवाल, गजेंद्र यादव और रायपुर जिले से राजेश मूणत या पुरंदर मिश्रा में से किसी एक का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। मंत्रिमंडल विस्तार के पीछे क्षेत्रीय और जातीय संतुलन बनाए रखने की रणनीति बताई जा रही है।

मौजूदा मंत्रिमंडल में 11 मंत्री, सरगुजा को सर्वाधिक प्रतिनिधित्व

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वर्तमान में 11 सदस्यीय कैबिनेट कार्यरत है, जिसमें सरगुजा संभाग से सबसे अधिक प्रतिनिधित्व है। जबकि रायपुर, दुर्ग और बस्तर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से अब तक केवल एक-एक मंत्री ही हैं। आगामी विस्तार के जरिए इन क्षेत्रों को अधिक प्रतिनिधित्व देने की मंशा स्पष्ट नजर आ रही है।

संभावित नए मंत्रियों के नाम:

लता उसेंडी – आदिवासी समुदाय से, बस्तर से प्रतिनिधित्व संभव
अमर अग्रवाल – पूर्व मंत्री, बिलासपुर से
गजेंद्र यादव – मध्य क्षेत्र से संतुलन हेतु
राजेश मूणत या पुरंदर मिश्रा – रायपुर जिला से किसी एक को मौका

वर्तमान मंत्रिमंडल की सूची:

विष्णुदेव साय – मुख्यमंत्री
अरुण साव – उप मुख्यमंत्री
विजय शर्मा – उप मुख्यमंत्री
ओपी चौधरी – वित्त मंत्री
केदार कश्यप – वन मंत्री
दयाल दास बघेल – खाद्य मंत्री
टंकराम वर्मा– खेल मंत्री
लखनलाल देवांगन – उद्योग मंत्री
श्याम बिहारी जायसवाल – स्वास्थ्य मंत्री
रामविचार नेताम – कृषि मंत्री
लक्ष्मी रजवाड़े – महिला एवं बाल विकास मंत्री

राजनीतिक समीकरण साधने की कोशिश

इस कैबिनेट विस्तार के जरिए भाजपा सरकार विधानसभा चुनाव 2028 से पहले सामाजिक और भौगोलिक समीकरणों को दुरुस्त करने की कोशिश में जुट गई है। एक ओर जहां अनुभवी चेहरों को दोबारा मौका देने पर विचार हो रहा है, वहीं युवा और सामाजिक प्रतिनिधित्व वाले नेताओं को भी स्थान मिल सकता है। अब देखना यह होगा कि अंतिम सूची में किन चेहरों को जगह मिलती है और किसे मंत्री पद से हटाया जाता है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार इस संबंध में अंतिम फैसला भाजपा आलाकमान के निर्देश पर ही लिया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories