CG BREAKING: कार चालक ने कई लोगों को रौंदा, गिरफ्तार आरोपी के कार से बीयर और शराब की बोतलें भी बरामद

0
154
CG BREAKING
CG BREAKING

CG BREAKING: बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के दर्रीघाट के पास एक नशे में धुत कार चालक ने कई लोगों को रौंद दिया. इस दौरान 4 लोग कार की चपेट में आ गए, जिनमें से 1 की मौके पर ही मौत हो गई. 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं अन्य लोगों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार चालक को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है.

CG BREAKING: पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. इस घटना के बाद लोगों में नशे की हालात में कार चलाने वालों के लिए भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

CG BREAKING: फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. साथ ही गिरफ्तार आरोपी के कार से बीयर और शराब की बोतलें भी बरामद कर कार को जब्त कर लिया गया है.

 

READ MORE:CG Politics : छत्तीसगढ़ में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, ये बनेंगे मंत्री, दो मौजूदा मंत्रियों को हटाए जाने की भी चर्चा, देखें संभावित सूची

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here