CG News : रायपुर। राजधानी रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी के परशुराम नगर इलाके में एक खाली प्लॉट के दलदल में धंसी हुई एक युवक की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि बारिश का पानी जमा होने के कारण प्लॉट दलदल जैसा बन गया था और शव उसी में फंसा हुआ था। यह घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
शव निकालने में जुटी पुलिस:
घटना की जानकारी मिलते ही पुरानी बस्ती थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने के लिए मशक्कत शुरू कर दी है। इसके साथ ही FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया है।
बच्चों ने देखा शव:
स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके के कुछ बच्चों ने पानी में तैरता हुआ शव देखा और शोर मचाया। इसके बाद लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी।
जांच शुरू, पहचान की कोशिश:
पुलिस फिलहाल शव को दलदल से बाहर निकालकर उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है।
पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और FSL की टीम को भी बुलाया गया।
पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। इस घटना से परशुराम नगर और आस-पास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।













