CG News : रायपुर में खाली प्लॉट के दलदल में मिली युवक की लाश, इलाके में हड़कंप

VIKASH KHALKHO

CG News : रायपुर। राजधानी रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी के परशुराम नगर इलाके में एक खाली प्लॉट के दलदल में धंसी हुई एक युवक की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि बारिश का पानी जमा होने के कारण प्लॉट दलदल जैसा बन गया था और शव उसी में फंसा हुआ था। यह घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

शव निकालने में जुटी पुलिस:

घटना की जानकारी मिलते ही पुरानी बस्ती थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने के लिए मशक्कत शुरू कर दी है। इसके साथ ही FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया है।

बच्चों ने देखा शव:

स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके के कुछ बच्चों ने पानी में तैरता हुआ शव देखा और शोर मचाया। इसके बाद लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी।

जांच शुरू, पहचान की कोशिश:

पुलिस फिलहाल शव को दलदल से बाहर निकालकर उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है।

पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और FSL की टीम को भी बुलाया गया।

पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। इस घटना से परशुराम नगर और आस-पास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *