CG News : घरघोड़ा गणेशोत्सव : भक्ति गीतों पर थिरके श्रद्धालु, महिलाओं ने सजाई दीपमालिका सी थालियां

VIKASH KHALKHO

घरघोड़ा (बिलासपुर)। महर्षि स्कूल के समीप शिवालय कॉम्प्लेक्स प्रांगण में गणेशोत्सव के अवसर पर भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री शिव गणेश उत्सव समिति द्वारा प्रतिदिन आयोजित कार्यक्रमों में मंगलवार की संध्या कराओके भजन संध्या और बुधवार को आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहे।

Read News : बाढ़ से बेहाल ग्वालियर : बाढ़ जैसे हालात, 50 से ज़्यादा घर डूबे…

भजन संध्या में कराओके का जादू
मंगलवार को चकरभांठा के भजन गायक पवन शर्मा, राजकुमार शुक्ला और रोमा विश्वास की टीम ने कराओके के माध्यम से एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। उनके गीतों पर उपस्थित श्रद्धालु महिलाएँ, पुरुष और युवा भावविभोर होकर थिरकने पर विवश हो उठे। आयोजन समिति ने कलाकारों को मंच पर सम्मानित भी किया।

महिला मंडलियों की प्रस्तुति
बुधवार को मंगला उपक्षेत्र की विभिन्न महिला भजन मंडलियों ने क्रमबद्ध तरीके से गणपति आराधना में भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित जनसमुदाय ने खूब सराहा।

Read News : World Hiking Team : विश्वशांति पदयात्रा दल ने कलेक्टर से की भेंट, 11 देशों में 4.52 लाख किमी की यात्रा पूर्ण

आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता
बुधवार की संध्या महाआरती के अवसर पर आयोजित आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगी सजावट और दीपों की रोशनी ने माहौल को और दिव्य बना दिया। निर्णायकों ने विजेताओं की घोषणा की—

  • प्रथम पुरस्कार : सविता जोशी
  • द्वितीय पुरस्कार : शुभम साहू
  • तृतीय पुरस्कार : रमा प्यासी एवं मानसी वर्मा (संयुक्त रूप से)

कार्यक्रम संचालन
इस अवसर पर कृष्ण जोशी, संतोष प्यासी, नितेश सेन, शिवकुमार साकेत, रक्षित तिवारी, अमित पांडे और रितेश मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन संतोष तिवारी ने किया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *