Thursday, April 2, 2026
29.1 C
Raipur

CG NEWS: रायगढ़ में उस्मान का हुआ स्वागत, युवा कांग्रेस की बड़ी बैठक, नई जिम्मेदारियों, दिल्ली दौरा को लेकर रणनीति तय,कार्यकारिणी गठन पर चर्चा

CG NEWS: गौरी शंकर गुप्ता /घरघोड़ा : जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ में आज नवनियुक्त जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) युवा कांग्रेस उस्मान बेग का रायगढ़ पहुंचते ही युवा कांग्रेस नेताओं ने जोरदार स्वागत किया तत्पश्चात कार्यालय में जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण की बैठक आयोजित हुई।

CG NEWS: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उस्मान के स्वागत पश्चात कार्यालय अंदर वरिष्ठ नेताओं ने उनका औपचारिक स्वागत-अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी पर शुभकामनाएँ व आशीर्वाद दिया। इस दौरान संगठन की अपेक्षाएँ, युवाओं की भूमिका और आने वाले समय में कार्यशैली पर संक्षिप्त चर्चा हुई।
उस्मान बेग ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय और एकजुट रखने के लिए वे पूरी जिम्मेदारी से काम करेंगे।

CG NEWS: “दिल्ली चलो” कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा

CG NEWS: स्वागत के बाद शुरू हुई औपचारिक बैठक में प्रदेश स्तरीय निर्देशों के तहत “दिल्ली चलो” कार्यक्रम प्रमुख विषय रहा। बैठक में जिले से सहभागिता, विभिन्न क्षेत्रों की जिम्मेदारियाँ और तैयारी के बिंदुओं को क्रमवार तय किया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में रायगढ़ की युवा टीम मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी। उस्मान बेग ने कहा कि सभी ब्लॉक और मंडल से सक्रिय युवाओं को इसमें शामिल किया जाएगा, ताकि जिला स्तर पर एक समन्वित टीम तैयार हो सके।

CG NEWS: नई कार्यकारिणी गठन पर विचार,जिम्मेदारियां होंगी तय

CG NEWS: बैठक के तीसरे चरण में जिला, विधानसभा, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर पर नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई। संगठन में सक्रिय युवाओं को अवसर देने और टीम को जल्द अंतिम रूप देने पर सहमति बनी। तय किया गया कि सभी स्तरों की टीमों को व्यवस्थित कर आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को तेज किया जाएगा। बैठक का समापन संगठनात्मक मजबूती और नियमित समीक्षा बैठकों के संकल्प के साथ किया गया।

CG NEWS: बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण नागेंद्र नेगी, शहर अध्यक्ष शाखा यादव , प्रदेश महासचिव राकेश पांडेय, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आरिफ सत्पुरुष ने मंच को संबोधित करते हुए , उस्मान को शुभकामनाएं देते हुए सभी में ऊर्जा का संचार किया बैठक में रायगढ़ ग्रामीण, घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा, खरसिया, छाल, धर्मजयगढ़ समेत समस्त जिले भर से युवा उपस्थित रहे

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories