राजनांदगांव| छुरिया में पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव अभिषेक शांडिल्य की गठित विशेष टीम ने गैंदाटोला में सट्टे पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मुख्य आरोपी नरेन्द्र मानिकपुरी को उसके घर से सट्टा पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
आरोपी नरेन्द्र मानिकपुरी (34 वर्ष) को जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी की रेड कार्यवाही में अपराध क्रमांक 0/2025 धारा-6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत दर्ज कर गैर जमानतीय मानते हुए गिरफ्तार किया गया।
Read More : MP News : सराफा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता, 35 लाख रुपए मूल्य का चोरी और ठगी का सामान बरामद
इस कार्यवाही में आरोपी के कब्जे से कुल 1620 रुपए, 4 सट्टा पट्टियाँ, 2 डाट पेन (1 नीला, 1 लाल), 1 रीयलमी मोबाइल, और 2 डायरी (एक पुरानी, एक नई) बरामद की गई।
Read More : Rewa : ऑटो चालक ने 9 वर्षीय मासूम से किया दुष्कर्म, एसपी के दखल के बाद मामला दर्ज; आरोपी हिरासत में
पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। इस कार्रवाई में गैंदाटोला थाना के अलावा राजनांदगांव और मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के विशेष अधिकारी भी मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि ऐसी कार्रवाई से क्षेत्र में सट्टे और अवैध खेल पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।











