M.P Crime : इंदौर में महिला ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 8 किलो से ज्यादा गांजा जब्त

Rahul Goshwami

इंदौर: इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में अब केवल पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी सक्रिय भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। पिछले कुछ दिनों में पुलिस ने तीन महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को क्राइम ब्रांच ने 8 किलो 313 ग्राम गांजे के साथ एक महिला को पकड़ा है।

बायपास रोड से गिरफ्तारी

क्राइम ब्रांच की टीम ने देवास-इंदौर बायपास रोड स्थित डागरिया फार्म हाउस के पास निपानिया क्षेत्र से महिला तस्कर को दबोचा। आरोपी के पास से 8 किलो 313 ग्राम गांजा बरामद किया गया। साथ ही एक आईफोन और दोपहिया वाहन सहित करीब 3 लाख 50 हजार रुपये मूल्य का सामान जब्त किया गया है।

पहले भी हो चुकी थी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, महिला पहले भी 6 किलो गांजे के मामले में गिरफ्तार हो चुकी थी। उस प्रकरण में वह कोर्ट से जमानत पर बाहर आई हुई थी। जमानत पर रिहा होने के बाद दोबारा तस्करी में शामिल होना पुलिस के लिए गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है।

नशे के खिलाफ अभियान तेज

हाल ही में इंदौर पुलिस ने मुंबई की एक महिला को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था, जबकि कनाड़िया थाना क्षेत्र में भी एक महिला तस्कर पकड़ी गई थी। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि पुलिस नशे के नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी महिला किन लोगों के संपर्क में थी और इस अवैध कारोबार का नेटवर्क कितना बड़ा है। जांच जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *