MP News : सराफा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता, 35 लाख रुपए मूल्य का चोरी और ठगी का सामान बरामद

VIKASH KHALKHO

इंदौर| सराफा थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है जो व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी कर महंगे सामान हड़प लिया करता था। आरोपी की पहचान सचिन यादव के रूप में हुई है, जो वृंदावन कॉलोनी, थाना भंवरकुआं क्षेत्र का निवासी है।

जानकारी के अनुसार, सराफा क्षेत्र में ज्वेलरी और ब्रांडेड आइटम की दुकानों पर आरोपी सामान खरीदने के बहाने पहुंचता था। वह दुकानदारों से महंगे आइटम लेकर कहता था, “पैसे लेकर अभी आता हूं,” और फिर मौके से फरार हो जाता था।

Read More : दीपावली 2025 : 20 अक्टूबर को ही होगा महालक्ष्मी-यमदीपदान पूजन, जानें सबसे शुभ मुहूर्त और समय

इस तरह की घटनाओं की रिपोर्ट के बाद थाना प्रभारी की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। जांच के दौरान आरोपी से करीब 35 लाख रुपए मूल्य का चोरी और ठगी का सामान बरामद किया गया, जिसमें महंगे इलेक्ट्रॉनिक आइटम, ज्वेलरी और कपड़े शामिल हैं।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी पहले भी पटना सहित अन्य शहरों में इसी तरह की वारदातें कर चुका है। वह खुद को व्यापारी बताकर दुकानदारों का भरोसा जीतता था और फिर माल लेकर फरार हो जाता था।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक चयन सिंह चौहान, आरक्षक गौतम और टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस आयुक्त ने पूरी टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी।

Read More : Rewa : ऑटो चालक ने 9 वर्षीय मासूम से किया दुष्कर्म, एसपी के दखल के बाद मामला दर्ज; आरोपी हिरासत में

सराफा थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और संभावना है कि उसके द्वारा अन्य शहरों में की गई ठगी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।

राजकुमार इठोलिया, थाना प्रभारी सराफा:
“आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद सामान के साथ पुलिस की टीम ने बड़ा सफलता हासिल की है। पूछताछ जारी है और अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *