barwani-instagram-reel-case: बड़वानी में सोशल मीडिया पर बिना अनुमति फोटो इस्तेमाल कर रील वायरल करने का मामला सामने आया है। बीजेपी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री और समाजसेविका मुनिरा सालीवाला ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
barwani-instagram-reel-case: शिकायत के मुताबिक, “just-bohra-stuff” नाम की इंस्टाग्राम आईडी से उनकी फोटो का इस्तेमाल कर एक रील बनाई गई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। मुनिरा सालीवाला का आरोप है कि उनकी अनुमति के बिना फोटो का उपयोग कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है।

barwani-instagram-reel-case: उन्होंने संबंधित रील का स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंपते हुए वीडियो हटाने और आईडी संचालित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के दौरान बोहरा समाज के कई लोग भी उनके साथ थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
barwani-instagram-reel-case: मुनिरा सालीवाला ने कहा कि बिना अनुमति किसी की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना गलत है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह किसी की छवि खराब करने की कोशिश न करे।
barwani-instagram-reel-case: फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।









