महाकाल लोक की सुरक्षा और मां नर्मदा जयंती: उज्जैन से अमरकंटक तक भक्ति और सुरक्षा का संगम, 488 होमगार्ड जवान होंगे तैनात

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर और महाकाल लोक की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। महाकाल लोक में अब 488 होमगार्ड जवानों की स्थायी तैनाती की जाएगी। इन जवानों की जिम्मेदारी महाकाल दरबार में उमड़ने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की होगी।

महाकाल लोक के लिए विशेष होमगार्ड कंपनियों का गठन

राज्य सरकार ने होमगार्ड की चार विशेष कंपनियों के गठन के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। ये जवान केवल महाकाल मंदिर, मुख्य परिसर और महाकाल लोक में ही सेवा देंगे। खास बात यह है कि इन जवानों का कहीं और ट्रांसफर नहीं किया जाएगा, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में निरंतरता बनी रहे।

Read More : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत, तापमान में होगी बढ़ोतरी, जानें रायपुर का हाल

ESB के माध्यम से होगी भर्ती

मंदिर सुरक्षा के लिए इन जवानों की भर्ती ESB (एम्प्लॉयमेंट सेलेक्शन बोर्ड) के जरिए की जाएगी। चयनित होमगार्ड जवानों को तीन शिफ्टों में ड्यूटी दी जाएगी, जिससे 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। जवानों का वेतन श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति (ट्रस्ट) द्वारा दिया जाएगा।

भीड़ प्रबंधन की बड़ी जिम्मेदारी

श्रावण मास, महाशिवरात्रि और त्योहारों के दौरान महाकाल लोक में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ प्रबंधन की अहम जिम्मेदारी इन होमगार्ड जवानों को सौंपी जाएगी। इससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन का अनुभव मिलेगा।

मां नर्मदा जयंती: पूरे मध्यप्रदेश में उत्सव का माहौल

इसी बीच मध्यप्रदेश की जीवनदायिनी मां नर्मदा का जन्मोत्सव आज पूरे प्रदेश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
नर्मदापुरम, जबलपुर, ओंकारेश्वर, नरसिंहपुर, महेश्वर, बड़वानी, धार, अमरकंटक और भोपाल समेत कई शहरों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

चुनरी यात्राओं और पूजा-अर्चना की धूम

नर्मदा जयंती के अवसर पर कई स्थानों पर चुनरी यात्राएं, महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। श्रद्धालु मां नर्मदा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories