MP News : रीवा। शहर की समान थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात घेराबंदी करते हुए एक स्कोडा कार से प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बरामद करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने लगभग 7 लाख 30 हज़ार रुपए कीमती नशीला पदार्थ और वाहन जब्त किया है।
बताया जा रहा है कि नशीली कफ सिरप के ये तीन तस्कर प्रयागराज से आठ बोरियों में 1920 शीशी कफ सिरप भरने के बाद स्कोडा कार से रीवा में नशे के लिए बदनाम कबाड़ी मोहल्ले में खपाने की फिराक में निकले थे।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई:
इसकी सूचना मुखबिरों ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने घेराबंदी कर स्कोडा कार को अपने कब्जे में ले लिया।
तीन आरोपी गिरफ्तार:
तलाशी के दौरान पुलिस को प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप के साथ-साथ तीन युवक मिले, जिन्हें हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं:
- कृष्णम सिंह (निवासी वाराणसी)
- आनंद विश्वकर्मा (निवासी इटौंरा बाईपास)
- सुशील माझी (निवासी चाकघाट)
बरामद माल की कीमत:
पुलिस द्वारा जप्तशुदा माल की कीमत लगभग 7 लाख 30 हज़ार रुपए बताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तस्करों के नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।













