रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय ने पदोन्नत व्याख्याताओं के लिए ओपन काउंसलिंग 25 सितंबर 2025 से शुरू कर दी है। कुल 1106 पदोन्नत व्याख्याता/व्याख्याता एल.बी.टी इस प्रक्रिया में शामिल होंगे।
पहले दिन हिंदी के 197 और गणित के 157 शिक्षक काउंसलिंग में शामिल होंगे। काउंसलिंग दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
Read More : Swami Chaitanyananda : विश्वास के नाम पर धोखा: छात्राओं ने खोली चैतन्यानंद की काली करतूतें”
पहली पाली (सुबह 10:00 – दोपहर 1:00) :
- संस्कृत: 100 शिक्षक
- गणित: 100 शिक्षक
दूसरी पाली (दोपहर 1:30 – शाम 5:00) :
- संस्कृत: 97 शिक्षक
- गणित: 57 शिक्षक
आगामी दिन अन्य विषयों के शिक्षकों के लिए काउंसलिंग होगी। जो शिक्षक पहले तीन काउंसलिंग में शामिल नहीं हो पाए, उन्हें 28 सितंबर को बुलाया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने शिक्षकों से समय पर पहुंचने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने का आग्रह किया है।













