Thursday, February 12, 2026
29.1 C
Raipur

CG News : रायकेरा : शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत विद्यालय में सामाजिक अंकेक्षण, टीम विद्यार्थियों के उत्तरों से संतुष्ट

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा में आज मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम दिनांक 7 अक्टूबर 2025 को जनसमुदाय, गणमान्य नागरिकों और पालकों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अंकेक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता का मूल्यांकन कर ग्रेड निर्धारण, शिक्षण प्रक्रिया एवं परिणामों में सुधार लाना, जनप्रतिनिधियों और समुदाय को निगरानी का दायित्व देना तथा शिक्षकों की कार्य गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करना था।

सामाजिक अंकेक्षण टीम में संस्था के प्राचार्य श्री शैलेंद्र कुमार कर्ण, टीम लीडर श्री हरि पुरी गोस्वामी, ग्राम सरपंच श्रीमती सुलोचना राठिया, उपसरपंच श्री रोहित साहू, शिक्षाविद श्री मारचंद राठिया और शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष श्रीमती कुमुदिनी राठिया शामिल रहे। टीम ने विद्यालय का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों से उनकी शैक्षणिक गतिविधियों और शिक्षण व्यवस्था से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।

Read More : MP News : राज्यमंत्री लखन पटेल का सुझाव : अच्छे नस्ल के पशु और जागरूकता से बढ़ेगा किसान का लाभ

विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर दिए जाने पर अंकेक्षण दल ने विद्यालय के कार्यप्रणाली की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारी श्री राम कुमार पटेल द्वारा किया गया।

Read More : Bihar Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू: इन 7 फैक्टर्स पर तय होगी हार-जीत, किसकी बनेगी सरकार?

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण — श्रीमती अलमा सोरेंग, श्रीमती दिव्या माधुरी तिग्गा, खेम सिंह राठिया, गोकुल कुमार नायक, कु. तनुजा यादव, टिकेश प्रधान, दिनेश्वर प्रसाद कुर्रे, दयासागर देहरी, श्रीमती सरस्वती पैकरा, कु. श्वेता तिर्की, श्रीमती पद्मावती चेचाम, मुरलीधर साहू, हितेश्वर निषाद, जग्गू राठिया और ललित सिदार उपस्थित रहे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर    खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds