mp news: बड़वानी के अंजड़ पेयजल घोटाले में बड़ा एक्शन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सहित 10 पर EOW ने दर्ज की FIR

Rahul Goshwami

mp news: बड़वानी। अंजड़ नगर परिषद के पेयजल योजना घोटाले मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। EOW ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम खंडेलवाल सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

यह मामला वर्ष 2016 का है, जब अंजड़ नगर परिषद में घर-घर नल कनेक्शन पहुंचाने के लिए पेयजल योजना शुरू की गई थी। योजना के तहत 2700 घरों में नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था और इसके लिए करीब 12 लाख 28 हजार 500 रुपये की स्वीकृति दी गई थी।

mp news: आरोप है कि ई-टेंडरिंग के माध्यम से यह ठेका सोरठिया वेल्जी रत्ना एंड कंपनी को दिया गया, लेकिन परियोजना में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

EOW की जांच में तत्कालीन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है। इनमें पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम खंडेलवाल (ठेकेदार), तत्कालीन नगर परिषद अध्यक्ष मंजुला राकेश पाटीदार, पुष्पा परमार, तत्कालीन सीएमओ सुरेंद्र सिंह पवार, अमरदास सैनानी, मायाराम सोलंकी, इंजीनियर दिनेश पटेल, लेखापाल हुकुमचंद मालवीय, कंपनी प्रोपराइटर परेश सोरठिया और ठेकेदार मिनेष मकवाना शामिल हैं।

mp news: शिकायतकर्ता दीपेश इलू ठाकुर का आरोप है कि योजना में सिर्फ पाइपलाइन बिछाई गई, जबकि न तो घरों तक पानी पहुंचा और न ही नल कनेक्शन व मीटर लगाने का कार्य पूरा हुआ। लगातार शिकायतों के बाद अब EOW ने मामले में कार्रवाई की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *