Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh Indore News: सावन में कावड़ यात्रा को लेकर इंदौर पुलिस सतर्क, ट्रैफिक...

Indore News: सावन में कावड़ यात्रा को लेकर इंदौर पुलिस सतर्क, ट्रैफिक और सौहार्द बनाए रखने की तैयारियां तेज

Indore News:
Indore News:

Indore News: इंदौर : इंदौर में सावन मास की शुरुआत के साथ ही कावड़ यात्राओं का दौर भी प्रारंभ हो गया है। जिसमें ओंकारेश्वर से लेकर उज्जैन के महाकाल तक जाने वाले हजारों कावड़ यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है।

Indore News: दरअसल इंदौर शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और संभावित भीड़भाड़ को देखते हुए यातायात विभाग को कावड़ यात्राओं को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिसमें शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है ताकि कावड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

Indore News: यातायात पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह यात्रियों को सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराए और यात्रा मार्ग पर कोई बाधा उत्पन्न न हो। इसी के साथ, सावन माह की धार्मिक गरिमा को बनाए रखने के लिए शहर में संचालित शराब और मांस की दुकानों को लेकर भी सख्ती बरती जा रही है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पूरे माह यह सुनिश्चित किया जाएगा कि खुले में मदिरा या मांस का सेवन न हो। दुकानदारों को सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं, और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Indore News: पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि पूरे सावन माह के दौरान शांति और सौहार्द बना रहे, और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घटित हो। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here