CG NEWS : रायपुर। सेंट्रल जेल रायपुर में एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पॉक्सो एक्ट के एक प्रकरण में बंद कैदी सुनील महानंद ने 5 नंबर बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रविवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। मामला गंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है।
CG NEWS : घटना के बाद मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं और न्याय की मांग को लेकर जेल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। परिजनों का कहना है कि सुनील को जेल में लगातार परेशान किया जा रहा था, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिना सूचना दिए शव को मर्चुरी भेज दिया गया और देर रात उन्हें मौत की जानकारी दी गई।
CG NEWS : फर्जी मामले में फंसाने का आरोप
CG NEWS : मामले के विरोध में छत्तीसगढ़ उत्कल गाड़ा समाज के सदस्य भी परिजनों के साथ धरने में शामिल हुए। परिजनों और समाज के प्रतिनिधियों का आरोप है कि सुनील महानंद को झूठे मामले में फंसाया गया था और जेल में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। मृतक की पत्नी ने बताया कि दो दिन पहले मुलाकात के दौरान सुनील ने जेल में प्रताड़ना की बात कही थी। वहीं उसकी मौसी ने भी कहा कि वह काफी उदास और मानसिक रूप से परेशान दिख रहा था।
CG NEWS : उच्चस्तरीय जांच और सहायता की मांग
CG NEWS : प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सुनील खुद फांसी नहीं लगा सकता और मामले में कई संदेह हैं। उन्होंने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है। साथ ही परिजनों ने मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग रखते हुए न्याय की अपील की है।











