CG NEWS: रायपुर : कटोरा तालाब व्यापारी संघ की बैठक में दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि व्यापारी अपने दुकानों के बाहर कैमरे लगाएंगे, फुटपाथ पर सामान नहीं रखेंगे और तीन से चार दुकानदार मिलकर सुरक्षा गार्ड तैनात करेंगे ताकि त्योहार के दौरान भीड़ और चोरी जैसी घटनाओं पर नियंत्रण रखा जा सके।

CG NEWS: व्यापारी संघ की बैठक बुधवार को बजाज टाउनशिप स्थित संत कंवरराम चौक के व्यापारी संघ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक रमाकांत साहू, ट्रैफिक DSP सतीश ठाकुर और थाना प्रभारी दीपक पासवान व्यापारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिए। बैठक में अध्यक्ष तेजकुमार बजाज और सचिव सुरेश सहगल ने सभी व्यापारियों से सक्रिय भागीदारी और सहयोग की अपील की।














