Sehore News: आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत “हर घर स्वदेशी” अभियान पर भाजपा की प्रेस वार्ता, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल कही ये बात

Sanjay Sahu
Sehore News

Sehore News: सुनील शर्मा/ सीहोर : आज सीहोर भाजपा कार्यालय सीहोर में हर घर स्वदेशी अभियान के तहत प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थिति रहे साथ ही जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा एवं स्थानीय विधायक सुदेश राय भी मौजूद रहे। 15 अक्टूबर को, भाजपा जिला कार्यालय, सीहोर में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में “हर घर स्वदेशी” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए यह प्रेस वार्ता आयोजित की गई है।

Sehore News: भाजपा प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों ओर कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार कर रहा है.

Sehore News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” के सपने को साकार करने के लिए हम “हर घर स्वदेशी” अभियान चला रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि दिवाली जैसे त्योहारों पर हम स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें, जिससे हमारे कारीगरों और छोटे व्यापारियों को संबल मिले। यह अभियान केवल एक नारा नहीं, बल्कि देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का एक संकल्प है। आप सभी से आग्रह है कि इस संदेश को हर घर तक पहुँचाएँ।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *