H-1B Visa – H-1B वीजा शुल्क बढ़ोतरी बनी ट्रंप के गले की फांस, व्यापार लॉबी ने दी कानूनी चुनौती

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से नए H-1B वीजा शुल्क में भारी वृद्धि की घोषणा अब उनके लिए सिरदर्द बन गई है। अमेरिकी व्यापार लॉबी यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स ने ट्रंप प्रशासन पर “गुमराह करने वाली और गैरकानूनी नीति” लागू करने का आरोप लगाते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

कोलंबिया की जिला अदालत में दायर याचिका में कहा गया है कि ट्रंप सरकार का यह फैसला न केवल अमेरिकी प्रतिस्पर्धा को कमजोर करेगा, बल्कि कांग्रेस के अधिकार क्षेत्र का भी उल्लंघन करता है।

Read More : जमीन की खरीदी-बिक्री में, साय सरकार का बड़ा फैसला…

ट्रंप प्रशासन ने सितंबर में एक आदेश जारी कर एच-1बी वीजा शुल्क को 3,600 डॉलर से बढ़ाकर 1 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 88 लाख रुपये) कर दिया था। यह फैसला खास तौर पर भारतीय पेशेवरों को प्रभावित कर सकता है, क्योंकि अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (USCIS) के मुताबिक हाल के वर्षों में 71% एच-1बी वीजा भारतीयों को मिले हैं।

यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स के अधिकारी नील ब्रैडली ने कहा कि यह निर्णय अमेरिकी इनोवेशन और व्यवसायों के लिए “घातक झटका” साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि उच्च शुल्क छोटे और मझोले उद्यमों के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिभा तक पहुंच लगभग असंभव बना देगा।

Read More : MP Niwari News : छात्र साहिल यादव आत्महत्या मामला, ABVP का बड़ा प्रदर्शन…4 दिन का अल्टीमेटम…

इसके अलावा, चैंबर ने चेतावनी दी कि इस नीति से अमेरिका की प्रतिस्पर्धा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और भारत, चीन जैसे देशों को वैश्विक प्रतिभाओं को आकर्षित करने का लाभ मिलेगा। चीन ने हाल ही में K-Visa नामक नई वर्क वीजा योजना की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य युवा टेक और साइंस प्रोफेशनल्स को आकर्षित करना है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *