CG News : कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 8 साल के मासूम बच्चे की सिक्का निगलने से मौत हो गई। मृतक शिवम सारथी केजी-2 का छात्र था। घटना के बाद परिवार में गम का माहौल है।
CG News : मिली जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ (जिला रायगढ़) निवासी 8 वर्षीय शिवम सारथी अपने पिता मदन सारथी के साथ कोरबा के गोढ़ी गांव में रुका हुआ था। इसी दौरान उसने गलती से सिक्का निगल लिया। सिक्का गले में फंस जाने पर परिजन उसे तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज करने में असमर्थता जताई और दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
CG News : निजी अस्पताल ले जाते समय शिवम की रास्ते में ही मौत हो गई। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।











