Wednesday, September 2, 2026
Home Madhya Pradesh Railway Station Incident : टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर मचा हंगामा, जेबकतरा रंगे...

Railway Station Incident : टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर मचा हंगामा, जेबकतरा रंगे हाथों पकड़ा गया — भीड़ ने की धुनाई

Railway Station Incident : संतोष कुशवाहा/टीकमगढ़। जिले के रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक युवक को यात्री की जेब से मोबाइल चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के दौरान रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ पुलिस पूरी तरह नदारद रही।

जानकारी के अनुसार, यह घटना भोपाल से टीकमगढ़ आने वाली महामना एक्सप्रेस ट्रेन के पहुंचने के दौरान हुई। जैसे ही यात्री प्लेटफॉर्म पर उतरे, उसी दौरान एक युवक ने एक यात्री की जेब से मोबाइल निकालने की कोशिश की, लेकिन सतर्क यात्रियों ने उसे देख लिया और मौके पर ही पकड़ लिया।

इसके बाद स्टेशन पर मौजूद भीड़ ने आरोपी की घेराबंदी कर लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी। वहां मौजूद कई लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, लेकिन किसी ने भी तत्काल पुलिस या रेलवे स्टाफ को सूचना नहीं दी।

Railway Station Incident :
लोगों ने आरोपी युवक को घसीटते हुए पुलिस चौकी तक पहुंचाया, जहां उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किसी संगठित चोरी गिरोह का हिस्सा तो नहीं है।

Railway Station Incident :
स्थानीय यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था की लचर हालत पर नाराजगी जताई और कहा कि प्लेटफॉर्म पर पुलिस की अनुपस्थिति के कारण ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने मांग की कि स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की गश्त बढ़ाई जाए।

Share The News
Previous articleCG News : गले में सिक्का फंसने से मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम
Next articleNeelima Sahu IAS : दुर्ग की बेटी नीलिमा साहू बनीं IAS अधिकारी, बिहार कैडर में मिली नियुक्ति
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here